चोपड़ा में विधायक की पत्नी की गाड़ी पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ा में विधायक की पत्नी की गाड़ी पर हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Published on: 

इस्लामपुर: बुधवार को चोपड़ा में तृणमूल कांग्रेस विधायक हमीदुल रहमान की पत्नी मरियम नेशा को ले जा रही गाड़ी पर कथित हमला, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना चोपड़ा पब्लिक हॉल के सामने की बताई जा रही है।

आरोप है कि बदमाशों के एक समूह ने अचानक गाड़ी पर हमला कर दिया। इस दौरान गाड़ी के पीछे और साइड के शीशे तोड़ दिए गए। आरोप यह भी है कि गाड़ी में सवार विधायक की पत्नी के गले से हार छीन लिया गया। हमले के दौरान चालक के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसमें उसकी एक उंगली टूटने की बात सामने आई है।

घटना के बाद चालक किसी तरह गाड़ी से बाहर निकला और सीधे चोपड़ा थाने पहुंचा। वहां उसने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक द्वारा बताए गए हुलिए और प्रारंभिक जानकारी के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विधायक हमीदुल रहमान ने आरोप लगाया कि एक गिरोह लंबे समय से इलाके में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी दिन में भाजपा के नाम पर घूमते रहे हैं, लेकिन उनके अनुसार इस घटना का कोई राजनीतिक विवाद से संबंध नहीं है। विधायक ने इसे बदमाशों द्वारा की गई उत्पात और लूटपाट की घटना बताया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in