नागराकाटा में मतदान के बाद प्रत्याशी स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी में व्यस्त

तृणमूल प्रत्याशी संजय कुजूर अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्ट्रांग रूम के बाहर बैठे हुए
तृणमूल प्रत्याशी संजय कुजूर अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्ट्रांग रूम के बाहर बैठे हुए
Published on

 नागराकाटा: नागराकाटा विधानसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न होने के अगले दिन भी प्रमुख प्रत्याशियों का दिन व्यस्तता में बीता। संजय कुजूर और पूना भेंगरा सहित सभी प्रमुख उम्मीदवार शुक्रवार को मालबाजार डीसीआरसी स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में मौजूद रहे, जहां ईवीएम मशीनें 4 मई तक सुरक्षित रखी गई हैं। गुरुवार रात दस्तावेजी प्रक्रिया और हस्ताक्षर कार्य पूरा करने के बाद प्रत्याशी कुछ समय के लिए घर लौटे, लेकिन शुक्रवार सुबह फिर से स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचे। दिनभर स्क्रूटनी से जुड़े कार्य भी चलते रहे, जिसके बाद शाम को वे वापस लौटे। इस दौरान प्रत्याशियों को लगातार कार्यकर्ताओं और समर्थकों के फोन आते रहे, जो बूथवार मतदान से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे थे और उन्हें आश्वस्त कर रहे थे कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही है।तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी संजय कुजूर ने बताया कि उन्हें बुधवार से शुक्रवार शाम तक बहुत कम आराम मिला, लेकिन वर्तमान जिम्मेदारियों को निभाना प्राथमिकता है। वहीं पूना भेंगरा ने कहा कि वे रात देर तक स्ट्रॉन्ग रूम में मौजूद रहे और सुबह फिर लौट आए। उन्होंने बताया कि आगे भी स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी और संभावित चुनावी कार्यों के चलते व्यस्तता बनी रहेगी। इसी तरह सीपीएम, कांग्रेस, तृणमूल और भाजपा सहित अन्य दलों के प्रत्याशी भी पूरे दिन स्ट्रॉन्ग रूम से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे। फिलहाल सभी उम्मीदवारों की नजर 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in