नेशनल हाईवे पर चावल लदी लॉरी में लगी आग

जलती हुई लॉरी
जलती हुई लॉरी
Published on

इस्लामपुर: उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मदारीपुर के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर चावल से लदी एक लॉरी में अचानक आग लग गई। घटना से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, लॉरी बर्दवान से असम जा रही थी। मदारीपुर के निकट पहुंचते ही चालक ने वाहन के अगले हिस्से से धुआं निकलते देखा। स्थिति को भांपते हुए उसने तुरंत लॉरी रोक दी और सुरक्षित बाहर निकल आया। देखते ही देखते आग ने वाहन के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लॉरी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण लगी हो सकती है। इस्लामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग बुझने के बाद यातायात सामान्य हो गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in