नोपानी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थकेयर स्टडीज का 5वां दीक्षांत समारोह संपन्न

नोपानी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थकेयर स्टडीज का 5वां दीक्षांत समारोह संपन्न
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : नोपानी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थकेयर स्टडीज ने 21अप्रैल (मंगलवार) को अपना 5वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया। इस दिन इंस्टीट्यूट के लगभग 32 स्टूडेंट्स को अंडर ग्रेजुएट और 6 स्टूडेंट्स को पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्रदान की गई है। इस मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर ओएसडी- प्लानिंग डेवलपमेंट एकेडमिक एंड एग्जामिनेशन अफेयर्स द वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से प्रो. (डॉ.) स्वगता गांगुली भट्टाचार्य, स्पेशल गेस्ट मनोविकास केंद्र कोलकाता की डायरेक्टर अमिता प्रसाद और इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ. शबनम अग्रवाल मौजूद रहीं। साथ ही इंस्टीट्यूट कॉर्डिनेटर अनुपम दास समेत सभी फैकल्टी मेंबर्स उपस्थित थे।

इस दिन बैच 2021 के उन छात्रों को डिग्री प्रदान की गई, जिन्होंने अपनी पढ़ाई और प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरी की है। डिग्री सर्टिफिकेट मिलने के बाद सभी ने ओथ ग्रहण किया और अपने कार्यक्षेत्र में हमेशा ईमानदारी और पूरी निष्ठा से काम करने की शपथ ली।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in