छात्रों की मेहनत लायी रंग, ICSE-ISC में कोलकाता के छात्रों का दमदार प्रदर्शन

छात्रों की मेहनत लायी रंग, ICSE-ISC में कोलकाता के छात्रों का दमदार प्रदर्शन
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : ICSE और ISC 2026 का रिजल्ट गुरुवार को घोषित कर दिया गया। इसमें कोलकाता के स्कूल के छात्रों ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया। माहेश्वरी गर्ल्स स्कूल से 10वीं में 96% के साथ साक्षी झा ने टॉप किया है। महक भावसिंहका 95.60% के साथ दूसरे स्थान और आस्था साव 94% के साथ तीसरी टॉपर बनी हैं। वहीं 12वीं में 95.75% स्कोर के साथ मेघा डागा पहली टॉपर बनी हैं। 95% के साथ मुद्रिका भट्टर दूसरी और 94.75% के साथ ऋषिता यादव और कौशिकी भौमिक तीसरी टॉपर बनी हैं। द हेरिटेज स्कूल ने ICSE और ISC दोनों परीक्षाओं में 100% पास रेट हासिल किया है। ICSE यानी 10वीं में परीक्षा देने वाले सभी 193 छात्र पास हुए और बैच का औसत 89.56% रहा। 10वीं में श्रेयांश दास और आरव गोयनका ने संयुक्त रूप से टॉप किया है, दोनों ने 99.8% अंक हासिल किया है। उनके बाद स्वप्निल पाल ने 99.2% और विदुषी तोषनीवाल ने 98.8% अंक हासिल किए। वहीं ISC यानी 12वीं में परीक्षा देने वाले सभी 205 छात्र पास हुए हैं, बैच का औसत 86.93% रहा। स्ट्रीम टॉपर्स में इलिना राजकुमार उदानी (ह्यूमैनिटीज) ने पूरे 100% अंक हासिल किए और संस्थान का नाम रोशन किया है। इसके अलावा गीतेश कुमार झा और आरुषि बाउल (साइंस) ने 99% अंक हासिल किए और नयनिका रॉय (कॉमर्स) ने 98.75% अंक हासिल किए। स्कूल की प्रिंसिपल सीमा सप्रू ने छात्रों के समर्पण, माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। CEO प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि स्कूल सभी छात्रों को बधाई देता है और उनके भविष्य के प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना करता है। साउथ सिटी इंटरनेशनल स्कूल से 10वीं में 98.6% के साथ स्नेहम पॉल टॉपर हैं। अस्मिता दत्ता ने 98.2% लाकर दूसरा और खुश जवेरी ने 98% लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं 12वीं से 99.5% के साथ अवनी चोपड़ा पहले स्थान पर हैं। वहीं अनिकेत जायसवाल और तोर्षा सान्याल ने 98.75% हासिल कर दूसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया है। 98.5% लाकर स्यामंतक भट्टाचार्य तीसरे स्थान पर हैं। स्कूल के प्रिंसिपल विशाल भंडारी ने कहा कि सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई, जिन्होंने इसे मुमकिन बनाया। सेंट जेवियर्स, पानीहाटी की छात्रा अनुष्का घोष 12वीं में 100% लाकर स्कूल की टॉपर बनी हैं। 99.75% के साथ जिज्ञा साधु और मेघात्य साहा दूसरे स्थान पर और 99.25% के साथ डिप्रो नाग तीसरे टॉपर हैं। वहीं 10वीं में अंकन दत्ता 99.6% के साथ स्कूल की टॉपर हैं। सौम्येंदु चक्रवर्ती 99.4% के साथ दूसरे और आर्य चक्रवर्ती 99.2% हासिल कर तीसरे स्थान पर हैं। द बी.एस.एस स्कूल से ICSE यानी 10वीं में नंदिनी विश्वास ने 99.2% के साथ टॉप किया है। अद्रिजा घोष और राजन्या डे ने 98.6% लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। रिताजा चक्रवर्ती और सुनहरा अंजुम ने 98.4% लाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। एम.पी. बिड़ला फाउंडेशन से ICSE परीक्षा में कुल 215 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें प्रियाशा कुंडू ने 99% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। ISC में 150 छात्र-छात्राएं शामिल हुए और उन्होंने भी सराहनीय परिणाम दिए। विज्ञान संकाय में अत्रेयी बोस ने 99.5% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य संकाय में कुमकुम जैन भंसाली ने 97.75% के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। मानविकी संकाय में जैनी बक्शी ने 94.75% अंक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। सेंट जोसेफ बहूबाजार के छात्र आर्यन वाल्मीकि ने 10वीं में 96% हासिल कर एक उपलब्धि हासिल की है। डीपीएस मेगासिटी, कोलकाता के छात्र अनन रामी ने 12वीं में 100% हासिल किया और टॉप हुए। वहीं मंथन नगालिया और मेघातिथि घोष 99.50% के साथ दूसरे और तियाशा मंडलरीत फुलोरा बनर्जीअवनि जायसवाल व सानवी झुनझुनवाला 99% स्कोर कर तीसरे स्थान पर रहीं। 10वीं में 98.80% हासिल कर मेघना सेन प्रथम हुई। बिटान साहा और राजगोपाल माइती 98.60% के साथ दूसरे और रायन बनर्जीवैदेही साधुखान और उद्दलक नंदन 98.40% हासिर कर तीसरे स्थान पर रहे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in