जादवपुर यूनिवर्सिटी में ‘डांस मूवमेंट थेरेपी’ में पीजी डिप्लोमा शुरू

विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए नया अवसर
जादवपुर यूनिवर्सिटी में ‘डांस मूवमेंट थेरेपी’ में पीजी डिप्लोमा शुरू
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी ‘डांस मूवमेंट थेरेपी’ में पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। इस बारे में एक नोटिफिकेशन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, ‘डांस मूवमेंट थेरेपी’ का यह कोर्स मुख्य रूप से विशेष जरूरतों वाले लोगों और उनके परिवारों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके पाठ्यक्रम में यह सिखाया जाएगा कि ये लोग डांस के जरिए खुद को कैसे व्यक्त कर सकते हैं।

साथ ही उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के तरीके भी बताए जाएंगे। यह एक साल का प्रोग्राम है, जिसकी कक्षाएं मई में शुरू होने वाली है। पूरे कोर्स की फीस 36 हजार रुपये है। इस प्रोग्राम में कुल 30 छात्रों को दाखिला दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार, जिनके पास बैचलर डिग्री है, वे आवेदन करने के पात्र हैं। जो लोग अभी अपनी अंडरग्रेजुएट पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। विशेष जरूरतों वाले लोगों के माता-पिता और देखभाल करने वाले साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट, विशेष शिक्षक, शिक्षक और नर्स जैसे विभिन्न पेशेवर भी इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in