कक्षा 11 के अंकों का ऑनलाइन सबमिशन 27 अप्रैल तक बढ़ा

लेट फीस के साथ दिया जा रहा अंतिम मौका
कक्षा 11 के अंकों का ऑनलाइन सबमिशन 27 अप्रैल तक बढ़ा
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11 के छात्रों के अंकों के ऑनलाइन सबमिशन को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सूचना के अनुसार, कक्षा 11 (सेमेस्टर-1, सेमेस्टर-2, सेमेस्टर-1 की सप्लीमेंट्री परीक्षा, सेमेस्टर-2 की सप्लीमेंट्री परीक्षा, तथा प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट, यदि लागू हो) के अंकों के ऑनलाइन सबमिशन की प्रक्रिया अब 27 अप्रैल तक खुली रहेगी। हालांकि, इस अवधि के दौरान सबमिशन पर लेट फीस लागू होगी। सूचना में निर्देश दिया गया है, कि जिन संस्थानों द्वारा अभी तक अंकों का सबमिशन लंबित है, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के अनुरोध पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in