मिड-डे मील पोर्टल फिर से हुआ चालू, डेटा अपलोड प्रक्रिया में आयी तेजी

मिड-डे मील पोर्टल फिर से हुआ चालू, डेटा अपलोड प्रक्रिया में आयी तेजी
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : आखिरकार, केंद्र सरकार का मिड-डे मील योजना से जुड़े डेटा अप्लोड करने वाला पोर्टल ठीक से काम करने लगा है। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने मिड-डे मील योजना से जुड़े डेटा जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि केंद्रीय पोर्टल (MIS) शुक्रवार को फिर से चालू हो गया और डेटा अप्लोड करने का काम तुरंत शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार खर्च और आमदनी का हिसाब आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख तक पोर्टल के जरिए जमा किया जाता है।

हालांकि अप्रैल में पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण ऐसा नहीं हो पाया। चूंकि यह महीना नए वित्त वर्ष की शुरुआत का है, इसलिए पिछले साल का पूरा वित्तीय हिसाब जमा करना जरूरी होता है। अधिकारी ने बताया कि अगले साल के लिए वित्तीय आवंटन तभी जारी किया जाता है, जब इन खर्चों का पूरा हिसाब खास तौर पर 'UC' (उपयोग प्रमाण पत्र) जमा कर दिया जाता है। इसके बाद ही आवंटित फंड की अगली किस्त मिलती है। हालांकि पोर्टल चालू हो जाने के बाद अधिकारी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लेंगे और आने वाले शैक्षणिक वर्ष के लिए फंड के आवंटन हेतु केंद्र सरकार से अपना अनुरोध जमा कर पाएंगे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in