आईसीसी स्टूडेंट्स रिप्रेजेंटेटिव चुनाव 2026 रहा शांतिपूर्ण : वीसी

2 चरणों में हुआ चुनाव
आईसीसी स्टूडेंट्स रिप्रेजेंटेटिव चुनाव 2026 रहा शांतिपूर्ण : वीसी
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जेयू में बुधवार को आईसीसी स्टूडेंट्स रिप्रेजेंटेटिव चुनाव 2026 शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया। ऐसा जेयू के वीसी चिरंजीव भट्टाचार्य की ओर से बताया गया है। चुनाव का समय दो चरणों में निर्धारित किया गया था। पहला चरण दोपहर 12 से 3 और दूसरा चरण शाम 6 से 8 बजे तक हुआ। इस दिन चुनाव फैकल्टी काउंसिल ऑफ आर्ट्स और फैकल्टी काउंसिल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत आने वाले विभागों के लिए आयोजित किया गया था। इसके बाद साइंस विभाग के लिए 21 अप्रैल को चुनाव आयोजित किया जाएगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in