जानिए! कब घोषित होगा माध्यमिका का रिजल्ट

कुल 9,71 छात्रों ने कराया था पंजीकरण
जानिए! कब घोषित होगा माध्यमिका का रिजल्ट
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : छात्रों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि वर्ष 2026 की माध्यमिक परीक्षा का परिणाम 8 मई को जारी किया जाएगा। शुक्रवार को बोर्ड की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी गई है। माध्यमिक की परीक्षा 2 फरवरी से शुरू हुई थी और 12 फरवरी तक जारी थी।

इस बार परीक्षा के लिए कुल 9,71,340 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। छात्रों की संख्या 4,26,733 और छात्राओं की संख्या 5,44,606 थी। इसके अलावा 1 कैंडिडेट ट्रांसजेंडर था। कुल 2682 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। बोर्ड की ओर से सलाह दी गई है कि सभी परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in