

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने सोमवार को योग्य शिक्षकों के एक समूह से मुलाकात की और उनकी मांगे सुनीं। एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान, शिक्षकों ने मांग की कि राज्य सरकार सोमवार रात तक योग्य और अयोग्य शिक्षकों की सूची प्रकाशित करे। मुख्य सचिव से मुलाकात के लिए 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गए थे। बैठक के लिए मुख्य सचिव ने आयुक्त और अन्य अधिकारियों सहित 10 मिनट तक बैठक की। हालांकि प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि इस बैठक से हम संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि योग्य और अयोग्य शिक्षकों की सूची प्रकाशित करने की मांग की जवाब के आधार पर हम अपनी अगली कार्रवाई तय करेंगे। इसके अलावा शिक्षकों काे अपनी नौकरी पर बिना शर्त बहाल करने की मांग भी उठाई गई।