

कब्ज को रोगों की उत्पत्ति का मूल कारण माना गया है। पेट की समुचित ढंग से सफाई न होने के कारण शनैः-शनैः रोगों की उत्पत्ति होने लगती है और समय रहते अगर कब्ज का निदान न किया जाए, तो वही साधारण रोग असाध्य रोग बन जाते हैं। तब व्यक्ति का जीवन डॉक्टर एवं दवाओं का गुलाम बन जाता है।
कारण
● जल्दी-जल्दी भोजन करना।
● धूम्रपान, चाय-काफी आदि अन्य मादक पदार्थों का अत्यधिक सेवन करना।
● अत्यधिक मानसिक श्रम करना।
● पाचन शक्ति का दुर्बल होना।
● अत्यधिक तनाव एवं चिंताग्रस्त रहना।
● खाने-पीने का कोई निश्चित समय न होना।
● अधिक मिर्च-मसाले एवं चिकनाई युक्त खाद्य-पदार्थों का सेवन करना।
● अधिक उपवास करना तथा पानी का सेवन कम करना।
● आंतों से संबंधित कोई बीमारी होना।
● आंतों में चिपकने वाले खाद्य-पदार्थों का सेवन।
इलाज
● खान-पान में ऐसे खाद्य-पदार्थों को शामिल करें जिनसे पेट की सफाई स्वतः ही होती रहे। चना कब्ज के लिए अत्यन्त लाभदायक है। प्रतिदिन सुबह अंकुरित मूंग या चने का सेवन कब्ज एवं पेट की बीमारियों के लिए लाभदायक है। गेहूं का दलिया खाना विशेष लाभकारी है।
● इसके अलावा गेहूं को उबालकर नमक मिलाकर खाना तथा खजूर, किशमिश, कच्चे नारियल आदि का सेवन भी कब्ज से राहत दिलाता है।
● अपने आहार में साग-सब्जियों, दूध, दही आदि का अधिकाधिक इस्तेमाल करें। मौसमी फलों विशेषकर पपीता, आम और अमरूद का सेवन प्रचुर मात्रा में करें। बादाम या बादाम से बने विभिन्न उत्पादों का सेवन प्रचुर मात्रा में करें। बादाम या बादाम से बने विभिन्न उत्पादों का सेवन भी कब्ज निवारक है।
● काफी,चाय, शराब, मसालेदार खाद्य पदार्थ, फास्ट-फूड, मैदा,बेसन आदि का कम-से-कम ही सेवन करें। मांसाहार का तो हर-हाल में त्याग करें।
● खान-पान के अलावा अपनी दिनचर्या को भी सुव्यवस्थित करें।
● पर्याप्त नींद लें।
● सुबह जल्दी उठकर टहलने या जॉगिग के लिए जाएं। इससे पाचन तंत्र की सक्रियता कायम रहेगी।
इन्हें भी आजमाएं
● नींबू का रस और शक्कर दोनों समान मात्रा में लेकर एक गिलास पानी मिलाकर नियमपूर्वक पीने से कब्ज से राहत मिलती है। पुराने से पुराना कब्ज भी दूर हो जाता है।
● रेशेदार आम चूसने के बाद ऊपर से दूध पीने से आंतों को बल मिलता है। पेट की भरपूर सफाई होती है।
● अमरूद भी कब्ज निवारक है। -सुबह पका हुआ पपीता खाएं ।
● नारंगी के सेवन से पाचन-शक्ति में न केवल वृद्धि होती है, बल्कि इसका रस प्रतिदिन सुबह नाश्ते के समय पीने से भी कब्ज का निवारण होता है।
● बथुए का सेवन भी कब्ज में लाभकारी है। दस्तावर गुण होने से यदि इसकी सब्जी रोज खायी जाए तो कब्ज हमेशा के लिए चला जाता है।