पीरियड के दर्द से हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत | Sanmarg

पीरियड के दर्द से हैं परेशान, इन घरेलू नुस्खों से पाएं राहत

नई दिल्ली : मासिक धर्म का दर्द सभी लड़क‌ियों व महिलाओं को होता है। सूत्रों के अनुसार यह दर्द क‌िसी को अधिक तो क‌िसी को कम होता हैै। यह दर्द आमतौर पर पेट में दर्दनाक मांसपेशियों की ऐंठन के रूप में महसूस होता है जो जांघों और पीठ तक फैल सकता है। कभी-कभी दर्द तीव्र ऐंठन जैसा या हल्का लेकिन लगातार महसूस होता है। इसके साथ मतली, दस्त, उल्टी, चक्कर आना और सिरदर्द जैसे अन्य लक्षण भी होते हैं। हम आपके लिए पीरियड के दर्द के लिए कुछ घरेलू उपचार लाए हैं जो आपके दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।
1. व्यायाम: पीरियड में दर्द के दौरान व्यायाम करना थोड़ा कठिन लग सकता है, पर यह दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
हालांकि, आपको यह ध्यान देना चाहिए कि आप इस समय कुछ हल्के व्यायाम ही करें। जैसे, आप वॉकिंग कर सकती हैं पैदल चलना या साइकिल चलाना कर सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा।

2 . हीटिंग पैड: पीरियड्स में हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल पेट की मांसपेशियों में ऐंठन से राहत दिलाती हैं। इस दौरान पीठ दर्द से लड़ने के लिए हीट पैड को पीठ के निचले हिस्से में रखा जा सकता है।
3. मालिश: आप अपने पेट के चारों ओर हल्की, गोलाकार मालिश करने का प्रयास कर सकते हैं। इससे पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। यह एक सरल और प्रभावी उपाय है जो आप स्वयं कर सकते हैं।
4 . गर्म पानी : गर्म पानी से नहाने पर रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मदद मिलती है, जिससे ब्लड फ्लो तेजी से बढ़ता है। जब आप गर्म पानी से नहाते हैं, तो आप खुद ही आराम महसूस करते हैं, क्योंकि आपकी मांसपेशियां शांत होती हैं। एक्सपर्ट के अनुसार गर्म पानी से स्नान करना या गर्म तरल पदार्थों का सेवन भी पीरियड्स के दौरान आराम देता है
5.  खानपान: पीरियड के दौरान आपकोउच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ और भरपूर मात्रा में सलाद और सब्जियां खाना चाहिए। अपने दैनिक आहार में विटामिन ई की खुराक शामिल करने से मासिक धर्म के दर्द में मदद मिल सकती है। इसी के साथ बाहर के खानों से बचना चाहिए।

Visited 159 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर