बाड़मेर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं

पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत, फरार चालक की तलाश जारी
सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि
Published on

जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर जिले में शादी से एक दिन पहले हुए सड़क हादसे में दूल्हे और उसके चचेरे भाई की मौत हो गई। दोनों शादी का सामान लेकर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी

पुलिस ने बताया कि यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर लुखू भाखरी गांव के पास सदर थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सेड़वा गौड़ा निवासी नरपतराम (21) पुत्र गोकलाराम और उसके चचेरे भाई सुखदेव (27) पुत्र वागाराम के रूप में हुई है। नरपतराम की मंगलवार (23 जून) को बारात जानी थी। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।

सांकेतिक छवि
जोधपुर के निजी अस्पताल में आग, खाली कराए गए वार्ड

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक परिवार के सदस्यों के साथ शादी का सामान खरीदने बाड़मेर शहर गए थे और मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। अन्य परिजन अलग वाहन में पीछे आ रहे थे। तभी सामने से आ रही पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल ले गए, जहां सुखदेव को मृत घोषित कर दिया गया। नरपतराम को आगे उपचार के लिए सांचौर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

सदर थाना क्षेत्र के सहायक उपनिरीक्षक यूसुफ खान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन तथा मोटरसाइकिल को जब्त किया। बाद में राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि फरार चालक की तलाश जारी है।

सांकेतिक छवि
अब जोधपुर में सिजेरियन के बाद 8 प्रसूताओं की हालत बिगड़ी
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in