Weather Update: राजस्थान के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह हो सकती है बूंदाबांदी

नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 नवंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने की संभावना
Weather Update: राजस्थान के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह हो सकती है बूंदाबांदी
Published on: 

जयपुरः एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर ने यह जानकारी दी।

इसके अनुसार इस समय राज्य के शेखावाटी क्षेत्र व आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं राज्य के बाकी अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर (सामान्य के आसपास) बना हुआ है।

मौसम केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27-28 नवंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News