स्कूल वैन हादसा : ट्रक से टक्कर में एक छात्र की जान गई, कई घायल

वैन चालक फरार, एसडीएम स्तर पर जांच शुरू
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

जयपुर : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में बुधवार सुबह एक स्कूल वैन के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से 15 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बांसवाड़ा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अयान वासुनिया (15) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों को ले जा रही वैन खड़े ट्रक से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में छह से अधिक बच्चे घायल हुए हैं।घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान में 2 बच्चियों की मौत के बाद ‘चांदीपुरा वायरस’ को लेकर निगरानी तेज

अधिकारियों के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल छात्र रुद्र नेमा (16) को बेहतर इलाज के लिए उदयपुर भेजा गया है।

सिंह ने घायल विद्यार्थियों से मुलाकात की और उनके परिजनों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना की गहन जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि वैन का संचालन संभवतः सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर किया जा रहा था। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उपमंडलीय मजिस्ट्रेट स्तर की जांच शुरू कर दी गई है और मामला दर्ज किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर
बोलेरो की चपेट में RAC मुख्य आरक्षी सहित 3 लोगों की गई जान
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in