जोधपुर में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

तनाव में होने की आशंका, पुलिस की जांच जारी
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो
Published on

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर के लालसागर इलाके में एक सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ने अपने आवास पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दशरथ सिंह चरण के रूप में हुई है, जो करीब दो साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने हाल में लालसागर क्षेत्र में एक नया मकान बनवाया था और करीब एक सप्ताह पहले ही अपनी पत्नी के साथ वहां रहने आए थे।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, चरण की पत्नी गुरुवार को किसी रिश्तेदार से मिलने गई थीं। जब वह घर लौटीं, तो उन्होंने चरण को फंदे पर लटका हुआ पाया।

घटना के बाद उनके रिश्तेदार उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मंडोर के थाना प्रभारी शेषकरण ने बताया कि घटना की सूचना शाम करीब चार बजे मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

थाना प्रभारी ने बताया कि चरण जोधपुर लौटने से पहले पिछले कुछ वर्षों से जयपुर में रह रहे थे। जांच अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि वे कुछ समय से तनाव में थे, हालांकि कथित आत्महत्या का सटीक कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। चरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in