राजस्थान पंचायत चुनाव : कांग्रेस की बड़ी जीत

राजस्थान की जनता ने साफ संदेश दिया कि सत्ता का अहंकार नहीं चलेगा : कांग्रेस
कांग्रेस
कांग्रेस
Published on: 

नयी दिल्ली/ जयपुर : कांग्रेस ने राजस्थान के पंचायत चुनावों के नतीजों को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने साफ संदेश दिया है कि सत्ता का अहंकार नहीं चलेगा और जनादेश सर्वोपरि है।

सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पंचायत चुनावों में पार्टी को समर्थन देने के लिए राजस्थान की जनता का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि राज्य की 419 पंचायत समितियों में से अब तक 384 के परिणाम सामने आए हैं, जिनमें 289 पंचायत समितियों में कांग्रेस के बोर्ड बनने जा रहे हैं, जबकि भाजपा को 85 पंचायत समितियों में सफलता मिली है।

रमेश के मुताबिक, कांग्रेस को 205 पंचायत समितियों में पूर्ण बहुमत और 84 में बहुमत मिला है। वहीं, भाजपा को 50 पंचायत समितियों में पूर्ण बहुमत और 35 में बहुमत मिला है।

उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक विश्लेषक राजस्थान में ‘‘राजनीतिक जलवायु परिवर्तन’’ की बात कर रहे हैं, लेकिन यह जलवायु परिवर्तन नहीं, बल्कि जनता द्वारा प्रदेश के राजनीतिक माहौल का सही आकलन है।

रमेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों और बिगड़ते हालात का मूल्यांकन करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों को जवाब दिया है।

उन्होंने नगर निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय महज 0.9 प्रतिशत की बढ़त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचंड जीत का ट्वीट किया था। अब पंचायत समितियों में कांग्रेस के 289 और भाजपा के 85 बोर्ड बनने जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री इस जनादेश को किस श्रेणी में रखेंगे।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भी पंचायत चुनावों के नतीजों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि 4,958 पंचायत समिति सीटों में से भाजपा को केवल 1,512 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 2,463 सीटों पर जीत दर्ज की।

खेड़ा ने कहा कि पहले राजस्थान में 352 पंचायत समितियां थीं और तब भाजपा 129 पर जीती थी। अब समितियों की संख्या 457 हो गई है, लेकिन भाजपा केवल 69 पर सिमट गई, जबकि कांग्रेस ने 264 पंचायत समितियों में जीत दर्ज की है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उनका ''बिस्तर गोल हो रहा है !

कांग्रेस
राजस्थान पंचायत चुनाव : मतगणना जारी
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News