राजस्थान : अन्ता सीट पर दोपहर 1 बजे तक 47 % से अधिक मतदान

उपचुनाव में कुल 2,28,264 मतदाता
उपचुनाव
उपचुनाव
Published on

जयपुर : राजस्थान में बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया और दोपहर 1 बजे तक 47 प्रतिशत से अधिक लोगों ने वोट डाला।

एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर एक बजे तक 47.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में 268 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव लिए शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता उत्साहपूर्वक वोट डाल रहे हैं। सुबह 9 बजे तक लगभग 5.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

इस सीट पर उपचुनाव के लिए कुल 2,28,264 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनमें 1,16,783 पुरुष और 1,11,477 महिलाएं शामिल हैं। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मोरपाल सुमन को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया चुनाव मैदान में हैं। यह सीट BJP के विधायक कंवरलाल मीणा को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण खाली हुई है।

राज्य की 200 सीट वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ BJP के पास इस समय 118 सीट हैं। कांग्रेस के पास 66, भारत आदिवासी पार्टी के पास 4, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पास 2 और राष्ट्रीय लोकदल के पास एक सीट है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in