IRCTC की पहल : ग्रीष्मकालीन अवकाश में Europe में दिखेगी ‘United India’ की झलक

ग्रीष्मकालीन अवकाश अप्रैल एवं मई, 2026 के लिए यूरोप का एक विशेष अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज
टूर पैकेज
टूर पैकेज
Published on

जयपुर : भारतीय रेलवे के उपक्रम भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश अप्रैल एवं मई, 2026 के लिए यूरोप का एक विशेष अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज तैयार किया गया है। इस बार यूरोप की धरती पर ‘United India’ की झलक देखने को मिलेगी, जब देश के विभिन्न हिस्सों से यात्री एक साथ यूरोप यात्रा पर जाएंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

IRCTC जयपुर के अपर महाप्रबंधक योगेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि जयपुर सहित मुंबई, अहमदाबाद, इंदौर, दिल्ली (चंडीगढ़ एवं लखनऊ सहित), कोच्चि, अर्नाकुलम एवं बेंगलुरु जैसे शहरों से पर्यटक आईआरसीटीसी के माध्यम से इस पैकेज में शामिल होंगे और यूरोप में एक संयुक्त भारतीय समूह के रूप में भ्रमण करेंगे।

उन्होंने बताया कि अलग-अलग राज्यों, भाषाओं और संस्कृतियों से जुड़े यात्री 13 दिन तक एक परिवार की तरह साथ रहकर भारत की 'एकता में विविधता' का संदेश अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे।

अपर महाप्रबंधक ने बताया कि IRCTC द्वारा इस यूरोप टूर के दो विशेष प्रस्थान निर्धारित किए गए हैं। 26 अप्रैल से आठ मई, 2026 तथा 24 मई से पांच जून, 2026। प्रत्येक प्रस्थान के लिए केवल 20 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिससे यात्रियों को सुव्यवस्थित एवं प्रीमियम समूह यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।

योगेन्द्र ने बताया कि यह 12 रात एवं 13 दिन का टूर है, जिसमें फ्रांस (पेरिस), बेल्जियम (ब्रुसेल्स), नीदरलैंड (एम्स्टर्डम), जर्मनी (कोलोन एवं मैनहेम), स्विट्ज़रलैंड (जंगफ्राउयोच एवं राइन फॉल्स), ऑस्ट्रिया (इंसब्रुक) तथा इटली (वेनिस, पीसा, रोम एवं मिलान) जैसे स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

अप्रैल प्रस्थान को बुकिंग की अंतिम तिथि 20 मार्च, 2026 तथा मई प्रस्थान को 15 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी। IRCTC जयपुर के अपर महा-प्रबंधक ने बताया कि इस टूर पैकेज की विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in