जयपुर में 260 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

जयपुर में फिर शुरू होगी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
बुलडोजर
बुलडोजर
Published on: 

जयपुर : राजस्थान के जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने त्योहारों के दौरान स्थगित किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर में फिर शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत सरकारी जमीन पर अतिक्रमण व अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की जाएगी।

प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने त्योहारों के दौरान ध्वस्तीकरण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अस्थायी रूप से रोक दी थी लेकिन अब प्राधिकरण ने चिह्नित स्थानों पर दोबारा कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आनंद शर्मा ने बताया कि त्योहारों के दौरान स्थगित किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर शुरू किया जाएगा और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

न्यू सांगानेर रोड पर करीब 260 दुकानें उन प्रमुख स्थानों में शामिल हैं, जिन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद हटाया जाना है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के कारण यहां कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी।

अधिकारी ने बताया, इसी तरह चिमनपुरा और भांकरोटा में भी कार्रवाई रोक दी गई थी। इन इलाकों में सरकारी जमीन पर रिसॉर्ट सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती पाई गई थीं। इसके अलावा गोपालपुरा बाइपास और जगतपुरा में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा सकती है।

प्राधिकरण ने अब तक ध्वस्तीकरण की तारीख घोषित नहीं की है हालांकि, प्रवर्तन शाखा के सूत्रों के अनुसार, 16 नवंबर को उच्च न्यायालय में होने वाली अगली सुनवाई से एक-दो दिन पहले अभियान शुरू किया जा सकता है। प्राधिकरण की प्रवर्तन शाखा लंबित मामलों को फिर से उठाकर चिह्नित अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

बुलडोजर
राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी

इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराना और अदालत के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News