NEET परीक्षा से पहले अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, एक महीने में दूसरा मामला

तीसरी बार NEET देने की तैयारी कर रहे उमेश माली ने किराए के मकान में की आत्महत्या
सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि
Published on

जयपुर : राजस्थान के सीकर जिले में एक 22 वर्षीय NEET अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

मृतक उमेश माली झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के कारी गांव का निवासी था। वह अपने परिवार के साथ सीकर शहर के पिपराली रोड स्थित एक फ्लैट में रहकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, उमेश ने सोमवार दोपहर उद्योग नगर थाना क्षेत्र में स्थित किराए के मकान में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उद्योग नगर थाने के प्रभारी राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि शाम को जब परिजन फ्लैट लौटे तो उन्होंने शव फंदे पर लटका पाया और पुलिस को सूचना दी।

सांकेतिक छवि
गहलोत की विपक्ष को बड़ी सलाह, बोले- राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट हों सभी दल

पुलिस के अनुसार शव को एसके अस्पताल ले जाया गया और पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि उमेश 21 जून को तीसरी बार NEET देने वाला था। उन्होंने कहा कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

उमेश के पिता लक्ष्मणराम माली मुंबई में ठेकेदार के रूप में काम करते हैं, जबकि वह अपनी मां, बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ सीकर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

यह एक महीने में सीकर में NEET अभ्यर्थी की आत्महत्या का दूसरा मामला है। 15 मई को सीकर में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे झुंझुनूं जिले के छात्र ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, सीकर में 22 वर्षीय NEET अभ्यर्थी उमेश माली की आत्महत्या की खबर बेहद दुखद है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

सांकेतिक छवि
चित्तौड़गढ़ में प्री-मानसून बारिश ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in