अजमेर : हिंसक झड़प के दौरान एक वाहन की टक्कर से 2 बहनों की मौत, 7 अन्य घायल

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कायड़ तिराहा इलाके में हुई
सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि
Published on

जयपुर : अजमेर में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प के दौरान एक वाहन की टक्कर से 2 बहनों की मौत हो गई तथा 7 अन्य घायल हुए।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कायड़ तिराहा इलाके के पास सोमवार आधी रात के आसपास हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मीनाक्षी बंजारा (30) और पिंकी बंजारा (18) के रूप में हुई है।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि परिवारों में आपसी विवाद व झड़प के बाद एक वाहन (बोलेरो) ने युवतियों को टक्कर मार दी। यह वाहन कथित तौर पर इन युवतियों के भतीजे के ससुराल पक्ष के लोग चला रहे थे।

पीड़ित पक्ष की ओर से ईश्वर बंजारा (30) ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी घरेलू विवाद के बाद 3 महीने पहले किशनगढ़ स्थित अपने मायके चली गई थी। उसे वापस लाने के प्रयासों के कारण दोनों परिवारों के बीच बहस हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि आधी रात को उनके ससुर छोटू लाल और कई अन्य लोग लाठियां लेकर उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों पर हमला किया। जब उन्होंने भागने की कोशिश की तो उन्होंने उन्हें एक वाहन से टक्कर मार दी, जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई।

दोनों महिलाओं को जेएलएन सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले में परिवार के 7 अन्य सदस्य घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in