राजस्थान में SC/ST पर अत्याचार के मामलों में 28% गिरावट

सवाल बरकरार: क्या कानून व्यवस्था कमजोर पड़ रही है या अपराध के नए रूप आंकड़ों से बाहर हैं ?
भजनलाल शर्मा
भजनलाल शर्मा
Published on

जयपुर : राजस्थान में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के खिलाफ अपराधों में कमी आई है। राज्य सरकार ने इसका श्रेय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के सख्ती से पालन और मामलों की जांच की कड़ी निगरानी को दिया है। अधिकारियों के अनुसार, 2023 से 2025 के बीच SC/ST समुदायों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

जयपुर में राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों की सुरक्षा, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और राज्य में सामाजिक सद्भाव बढ़ाने वाली पहलों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अत्याचार के मामलों में लगातार कमी आई है। 2024 की तुलना में 2025 में ऐसे मामलों में 15.88 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, 2025 की पहली छमाही के मुकाबले 2026 की पहली छमाही में मामलों में 15.49 प्रतिशत की और कमी आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मामलों में आई यह कमी सरकार की लगातार निगरानी, मजबूत पुलिस व्यवस्था, कानून के बेहतर पालन और तेज जांच के साथ जल्द न्याय दिलाने के प्रयासों का नतीजा है।

भजनलाल शर्मा
राजस्थान : पंचायत-निकाय चुनाव का रास्ता साफ

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों के निपटारे में तेजी आई है। अब लगभग 68 प्रतिशत मामलों का निपटारा तय 60 दिनों के भीतर किया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, 60 दिनों के भीतर निपटाए गए मामलों का प्रतिशत 2023 में 35.16 प्रतिशत था, जो 2025 में बढ़कर करीब 47 प्रतिशत और जुलाई 2026 तक 67.88 प्रतिशत हो गया। वहीं, मामलों की जांच और निपटारे में लगने वाला औसत समय भी 128 दिनों से घटकर 53 दिन रह गया है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस और अभियोजन विभाग को निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि दोषसिद्धि दर बढ़े और संवेदनशील मामलों में जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी समुदायों से जुड़े मामलों में संस्थागत व्यवस्था मजबूत करने के लिए राज्य के 45 पुलिस जिलों में SC/ST प्रकोष्ठ बनाए जा चुके हैं। बाकी छह जिलों में भी जल्द ऐसे प्रकोष्ठ स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जिला और उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से सतर्कता समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साल में दो बार पंचायत स्तर पर निगरानी बैठकें करने, सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने, स्थानीय समस्याओं का समय पर समाधान करने और लंबे समय से लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाने को भी कहा।

मुख्यमंत्री ने लंबे समय से लंबित मामलों पर चिंता जताई। उन्होंने एक साल से अधिक समय से लंबित मामलों की जांच में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील मामलों की जांच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उन्होंने सभी दर्ज मामलों की लगातार निगरानी रखने और जांच व अभियोजन की प्रक्रिया में होने वाली किसी भी देरी को कम करने के भी निर्देश दिए।

भजनलाल शर्मा
राजस्थान में मानसून की जोरदार वापसी
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in