ठंड से ठिठुरता ओडिशा, 10 डिग्री से नीचे लुढ़का तापमान

IMD के बुलेटिन के अनुसार, राज्य के लोकप्रिय पर्यटन स्थल दारिंगबाड़ी, क्योंझर, सुंदरगढ़ और भवानीपटना में न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
ठंड से ठिठुरता ओडिशा, 10 डिग्री से नीचे लुढ़का तापमान
Published on

भुवनेश्वर: ओडिशा के कई हिस्सों में बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य के 20 से अधिक स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कंधमाल जिले का जी. उदयगिरि राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि फूलबनी शहर में यह पांच डिग्री सेल्सियस रहा।

राउरकेला और झारसुगुड़ा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.1 डिग्री और 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, राज्य के लोकप्रिय पर्यटन स्थल दारिंगबाड़ी, क्योंझर, सुंदरगढ़ और भवानीपटना में न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में यह 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि शुष्क और ठंडी पछुआ हवाओं के लगातार प्रवाह से ठंड बढ़ रही है और आने वाले कुछ दिनों में इसके और तीव्र होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है।

ठंड से ठिठुरता ओडिशा, 10 डिग्री से नीचे लुढ़का तापमान
झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी, पारा 3.7 डिग्री तक लुढ़का
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in