झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी, पारा 3.7 डिग्री तक लुढ़का

राज्य में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है
झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी, पारा 3.7 डिग्री तक लुढ़का
Published on

रांची: झारखंड के 10 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया जिसके बाद मंगलवार को राज्य में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिन जिलों में 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा शामिल है।

उन्होंने बताया कि इन जिलों में सात जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है। वहीं, पिछले 24 घंटों में सुबह 8.30 बजे तक गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद खूंटी में 3.7 डिग्री और लोहरदगा में 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, "क्षोभमंडल के निचले स्तरों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं के कारण तापमान में यह गिरावट आई है।" उन्होंने कहा, "अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद यह दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।" राज्य की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप जारी, पारा 3.7 डिग्री तक लुढ़का
झारखंडः हाथी के हमले में व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in