जान की कीमत बीड़ी से ज्यादा, ओडिशा से आई दर्दनाक खबर

पुलिस ने बताया कि जुएल की जमकर पिटाई की गई जिससे संबलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जान की कीमत बीड़ी से ज्यादा, ओडिशा से आई दर्दनाक खबर
Published on

संबलपुर/कोलकाता:ओडिशा के संबलपुर जिले में बीड़ी को लेकर हुए झगड़े के बाद पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जुएल शेख (30) पश्चिम बंगाल के कुछ अन्य लोगों के साथ ऐंथापल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के शांति नगर में एक इमारत के निर्माण स्थल पर काम कर रहा था। इसने बताया कि बुधवार रात जब वे काम से लौट रहे थे, तो छह लोगों के एक समूह ने उन्हें रोककर बीड़ी मांगी।

कहासुनी के बाद हुई हाथापाई

पुलिस के अनुसार इस पर कहासुनी हुई और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने बताया कि जुएल की जमकर पिटाई की गई और संबलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) हिमांशु कुमार लाल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "हमने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"

जान की कीमत बीड़ी से ज्यादा, ओडिशा से आई दर्दनाक खबर
ओडिशा: बच्ची से रेप और हत्या के विरोध में आहूत बंद से जनजीवन प्रभावित

जुएल अवैध बांग्लादेशी के कारण हुई हत्या: तृणमूल

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दावा किया कि आरोपियों को संदेह था कि जुएल अवैध बांग्लादेशी अप्रवासी है, जिसके कारण उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तृणमूल कांग्रेस ने ओडिशा के संबलपुर में एक बंगाली प्रवासी मजदूर की कथित पीट-पीटकर हत्या के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया है।

भाजपा का बंगाली विरोधी अभियान : तृणमूल

पार्टी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि यह घटना भाजपा द्वारा वर्षों से चलाए जा रहे ‘बंगाली विरोधी अभियान’ का सीधा नतीजा है। पार्टी का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने लंबे समय से बांग्ला भाषा बोलने वाले भारतीयों को घुसपैठिया, बाहरी और संदिग्ध बताकर पेश किया है। हालांकि, इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि हत्या की इस घटना का इस बात से कोई संबंध नहीं है कि पीड़ित बंगाली था या बांग्लादेशी।

जान की कीमत बीड़ी से ज्यादा, ओडिशा से आई दर्दनाक खबर
ओडिशा में शीर्ष नक्सली गणेश उइके सहित 6 नक्सली ढेर, जानें कितना था इनाम?

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in