40 दिन बाद एनिमल पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, बोलीं- | Sanmarg

40 दिन बाद एनिमल पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, बोलीं-

Fallback Image

नई दिल्ली : बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का गुस्सा फिल्म एनिमल पर फूटा है। उन्होंने इस फिल्म को महिला विरोधी फिल्म करार दिया है। फिल्म रिलीज होने और सुपरहिट होने के करीब एक महीने से भी ज्यादा समय बाद कंगना रनौत फिल्म के एक खास सीन और डायलॉग की आलोचना कर रही हैं। असल में एक यूजर ने उनकी फिल्म तेजस से जुड़ा एक सवाल पूछा था, जिसके जवाब में कंगना रनौत को एनिमल मूवी की याद आई।

तेजस पर हुआ सवाल

ट्विटर पर एक यूजर ने कंगना रनौत पर उनकी फिल्म तेजस से जुड़ा सवाल पूछा। यूजर ने लिखा कि जी 5 पर मौजूद तेजस, कंगना की शानदार फिल्म है। यह समझ में नहीं आ रहा कि ये फिल्म बेहतर प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकी। क्या करण जौहर और उनकी गैंग कंगना रनौत का करियर बर्बाद करना चाहती है। इस ट्वीट के जवाब में ही कंगना रनौत ने ट्वीट किया और एनिमल मूवी की आलोचना की।

कंगना रनौत का ट्वीट

कंगना रनौत के निशाने पर रणबीर कपूर और तृप्ति डीमरी का वो सीन रहा जिसमें रणबीर कपूर, तृप्ति डिमरी को अपने जूते चाटने के लिए कहते ह। कंगना रनौत ने कहा कि मेरी फिल्मों के लिए पेड नेगेटिविटी फैलाई जाती है। मैं इन हालातों से मुश्किलों से लड़ रही हूं, लेकिन पब्लिक भी ऐसी फिल्में पसंद कर रही है जिसमें महिलाओं को पीटा जाता है। जहां उन्हें किसी ऑब्जेक्ट की तरह यूज किया जाता है। उन्हें जूते चाटने के लिए कहा जाता है। ये उनके लिए बहुत डिसकैरेजिंग होता है जो महिला सशक्तिकरण के लिए डेडिकेटेड हैं और इसी पर बेस्ड फिल्में भी बनाते हैं।

इसके आगे कंगना ने लिखा कि लेटेस्ट फिल्मों में महिलाओं को दीवार पर लगे फूल की तरह इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें वायलेंस और डिसग्रेस के साथ स्क्रीन पर पेश किया जाता है।

 

Visited 134 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर