कंगना रनौत पर चलेगा राष्ट्रद्रोह का मुकदमा

आगरा में वकील और बार असोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा ने सितंबर 2024 में कंगना रनौत के खिलाफ कोर्ट में राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी।
Knagana ranaut
Published on: 

आगरा: भाजपा सांसद और बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ आगरा कोर्ट में राष्ट्रद्रोह और किसानों के अपमान का मुकदमा चलेगा। बुधवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने कंगना के खिलाफ दायर हुई रिवीजन याचिका को स्वीकार कर लिया है। 10 नवंबर को अदालत ने वकीलों की बहस के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था।

आगरा में वकील और बार असोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर शर्मा ने सितंबर 2024 में कंगना रनौत के खिलाफ कोर्ट में राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी। इसमें कंगना की तरफ से एक इंटरव्यू में किसानों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने और भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था।

दरअसल कंगना ने एक साक्षात्कार में कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान दुष्कर्म और हत्याएं हुई थी। उन्होंने कहा था कि अगर तीन बिलों की वापसी नहीं की जाती तो फिर किसानों के पास प्लानिंग लंबी थी, जिससे बांग्लादेश जैसे हालात बन सकते थे। वकील शर्मा ने एमपी-एमएलए अदालत में 11 सितंबर को याचिका दाखिल की थी। कंगना के खिलाफ लाखों किसानों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रद्रोह का केस चलाने की अपील की गई थी।

गौरतलब है कि किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने कई बार पोस्ट के माध्यम से आंदोलन को विपक्ष की राजनीती से प्रेरित बताई थी। कंगना तभी से ही विपक्ष के निशाने पर आ गई थी। इसी के तहत शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट ), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस की महागठबंधन वाली सरकार ने कार्यवाई करते हुए कंगना के मुंबई स्थित आवास के कुछ हिस्सों को अवैध बताकर तोड़ दिया था।

इस घटना के बाद से कंगना खुलकर विपक्ष के विरोध में आ गई। इसके बाद 2024 में उन्होंने भाजपा की टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ा और विजयी हुई। कंगना आए दिन अपने विवादित बयानों के कारन सुर्खियों में बनी रहती है। आगे देखना ये दिलचप्स होगा कि कंगना ये मुकदमा कैसे लड़ती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News