Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर कान्हा को 56 भोग नहीं, चढ़ाएं सिर्फ ये 5 प्रसाद, चमक जाएगी किस्मत! | Sanmarg

Janmashtami 2023: जन्माष्टमी पर कान्हा को 56 भोग नहीं, चढ़ाएं सिर्फ ये 5 प्रसाद, चमक जाएगी किस्मत!

कोलकाता : भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 6 सितंबर को यह पर्व मनाया जाएगा। इस खास दिन पर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए यूं तो लोग उन्हें 56 तरह के प्रसाद का भोग लगाते हैं। लेकिन, बताया जाता है कि इस अवसर पर श्री कृष्ण के सबसे पसंदीदा पांच प्रसाद का भोग लगाकर भी आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं, तो आइये जानते हैं कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा को किन पांच चीजों का भोग जरूर लगाना चाहिए।

माखन है बेहद प्रिय

भगवान श्रीकृष्ण को माखन का भोग जरूर लगाना चाहिए। माखन कान्हा को सबसे प्रिय है। कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण गोकुल में भी अपने सखा संग माखन चोरी कर खाया करते थे, इसलिए उन्हें माखनचोर भी कहा जाता है।

पंचामृत का लगाएं भोग
भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत भी बेहद प्रिय है। गाय के दूध, दही, शहद देसी घी, गंगा जल और तुलसी को मिलाकर पंचामृत तैयार कर उसका भोग कान्हा के जन्मोत्सव के दिन उन्हें चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं।

धनिया पंजीरी भी प्रिय
भगवान श्रीकृष्ण को जन्माष्टमी के दिन धनिया की पंजीरी बनाकर उसका भोग लगाना चाहिए। इसे देसी घी में तैयार करना चाहिए। इसमें काजू और मेवा भी अवश्य मिलाना चाहिए। ये भी कान्हा को अति प्रिय है।

खीर का लगाएं भोग
माखन मिश्री के अलावा भगवान कृष्ण को चावल की खीर का भोग भी लगाना उत्तम माना गया है। इस खीर को शुद्ध गाय के दूध से बनाना चाहिए। जन्माष्टमी के दिन खीर का भोग लगाने से भी भगवान श्रीकृष्ण की कृपा भक्तों पर बरसती है।

जरूर चढ़ाएं खीरा
इन तमाम चीजों का अलावा कान्हा को खीरा भी भोग में जरूर चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि खीरे भगवान श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है, इसलिए उन्हें प्रसाद में खीरा जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे भी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

 

Visited 251 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर