राजाबागान काली पूजा का रितेश तिवारी ने किया उद्घाटन

जंगबहादुर राय द्वारा स्थापित पूजा में सोमवार को हुआ भोग वितरण
राजाबागान काली पूजा का रितेश तिवारी ने किया उद्घाटन
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : खगेंद्र चटर्जी रोड स्थित राजाबागान में श्री श्री राजाबागान सर्वजनीन काली पूजा कमिटी की ओर से आयोजित काली पूजा का उद्घाटन शनिवार को काशीपुर-बेलगछिया के विधायक रितेश तिवारी ने किया। जंगबहादुर राय द्वारा स्थापित इस पूजा का आयोजन हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है। इस अवसर पर पूजा कमिटी के पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

पूजा के अवसर पर सोमवार को कमिटी की ओर से भोग वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कमिटी के सहायक सचिव राजेश राय ने बताया कि पूजा के आयोजन में स्थानीय लोगों का सहयोग मिलता है। पूजा के माध्यम से धार्मिक परंपरा और सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। पूजा कमिटी के संस्थापक जंगबहादुर राय हैं। आयोजन की जिम्मेदारी देव कुमार राय संभाल रहे हैं। कमिटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रमाशंकर शर्मा, समन्वयक मुकेश शर्मा, सह-समन्वयक राजू सिंह और सचिव बिनोद राय हैं। वहीं, सहायक सचिव के रूप में राजेश राय पूजा के आयोजन और अन्य गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News