

आयुर् महोत्सव 2026–नेशनल आयुष फेस्टिवल में बैद्यनाथ और गुडकेयर को ‘डिस्टिंक्शन ऑफ ग्रेटनेस अवार्ड फॉर आयुर्वेदिक फार्मास्युटिकल एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो सेंटर में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित फेस्टिवल में बैद्यनाथ ने ऑफिशियल प्राइम पार्टनर और गुडकेयर ने एसोसिएट पार्टनर के रूप में भाग लिया।
कार्यक्रम में 100 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं ने हिस्सा लिया। बैद्यनाथ के प्रबंध निदेशक आर. के. शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद की विरासत को आधुनिक जरूरतों से जोड़ने के लिए शोध, गुणवत्ता और नवाचार जरूरी हैं।
गुडकेयर की निदेशक नेहा शर्मा ने कहा कि आधुनिक आयुर्वेद को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए शोध, जिम्मेदार उत्पाद विकास और प्रभावी संचार महत्वपूर्ण हैं। फेस्टिवल में पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक शोध, डिजिटल हेल्थ, नवाचार और वैश्विक बाजार से जोड़ने पर जोर दिया गया।