डीएम ने स्व-गणना सहायता डेस्क का शुभारंभ किया

डीएम अभिषेक कुमार तिवारी स्व-गणना सहायता डेस्क का उद्घाटन करते हुए, साथ में हैं कई आला अधिकारी
डीएम अभिषेक कुमार तिवारी स्व-गणना सहायता डेस्क का उद्घाटन करते हुए, साथ में हैं कई आला अधिकारी
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के डीएम अभिषेक कुमार तिवारी ने शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में स्व-गणना प्रदर्शन केंद्र-सह-सहायता डेस्क का उद्घाटन किया। यह केंद्र जनगणना 2027 के अंतर्गत 1 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले स्व-गणना चरण के दौरान नागरिकों की सुविधा के लिए स्थापित किया गया है। इस प्रदर्शन केंद्र-सह-सहायता डेस्क का उद्देश्य आम नागरिकों को स्व-गणना की प्रक्रिया को समझने एवं उसे सुगमता से पूरा करने में सहायता प्रदान करना है। साथ ही, नागरिकों की जिज्ञासाओं का समाधान कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। उद्घाटन समारोह में एडीएम एलआर सद्दाम नवास सहित कई अधिकारी मौजूद थे। उद्घाटन के उपरांत डीएम ने जनगणना जागरूकता झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह झांकी जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्व-गणना प्रक्रिया के प्रति जन-जागरूकता फैलाएगी तथा नागरिकों को जनगणना 2027 में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in