केष्टोपुर में देवर ने की भाभी की हत्या

पारिवारिक विवाद को केन्द्र कर किया गया था हमला
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

विधाननगर: महानगर में एक महिला की उसके देवर ने कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना बागुईआटी थानांतर्गत केष्टोपुर इलाके की है। मृतका की पहचान वंदना सिंह राय के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वंदना सिंह राय हाल ही में अपने बेटे आकाश के साथ केष्टोपुर स्थित एक किराए के मकान में रहने आई थीं। बताया जा रहा है कि वारदात के समय मृतका के भाई भी वहां मौजूद थे और बहन से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी घरेलू विवाद को लेकर वंदना और उनके देवर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने आपा खो दिया और पास रखे धारदार हथियार से वंदना के गले पर वार कर दिया। हमले के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण वंदना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बागुईआटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in