पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

अवैध संबंध का था शक
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या के आराेप में पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम बापन शशमल है। वहीं मृतका का नाम दीपिका शशमल (35) है। यह घटना दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थानांतर्गत माखालपाड़ा इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार दीपिका अपने पति और बच्चों के साथ जीजा के घर घूमने के लिए आई थी। इस बीच दीपिका के पति बापन ने पत्नी के किसी अन्य पुरुष से अवैध संबंध चलने के शक में उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद परिवार के सदस्य दीपिका को आनन फानन में बासंती के ग्रामीण अस्पताल ले गये, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने काफी विरोध किया। इसके बाद इलाके में काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। इसके बाद घटना को लेकर मृतका दीपिका के परिजन ने बासंती थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ‌श‌‌िकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां पर न्यायाधीश ने आरोपित को 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in