विवेकानंद सरणी में स्थायी शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र का उद्घाटन

शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र के उद्घाटन के दौरान मौजूद विधायक पापिया अधिकारी, साथ में है डॉक्टर रोनिता सेनगुप्ता व अन्य
शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र के उद्घाटन के दौरान मौजूद विधायक पापिया अधिकारी, साथ में है डॉक्टर रोनिता सेनगुप्ता व अन्य
Published on

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने वार्ड संख्या 111 के बोरो-XI अंतर्गत विवेकानंद सरणी में स्थायी शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र (UHWC-23) का उद्घाटन किया। इस केंद्र के शुरू होने से इलाके के निवासियों को व्यापक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। केंद्र का उद्घाटन विधायक पापिया अधिकारी, विशेष नगर आयुक्त सौम्य भट्टाचार्य और मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. रानिता सेनगुप्ता की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर केएमसी के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। स्थायी शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को सुलभ और समुदाय आधारित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। केंद्र का उद्देश्य नागरिकों को उनके आसपास ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देना है। केएमसी के अनुसार, इस तरह के स्थायी स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in