निवेश के नाम पर 98 लाख की ठगी, दो और आरोपी गिरफ्तार

flle pic
flle pic
Published on

क़ोलकाता : निवेश का झांसा देकर 98 लाख रुपये की ठगी के मामले में शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम अरित्र साहा और अरिंदम गांगुली हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2024 में शेक्सपियर सरणी इलाके के एक व्यक्ति को व्हाट्सऐप के माध्यम से निवेश का लालच दिया गया था। झांसे में आकर पीड़ित ने 98 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में खुद को ठगा महसूस होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद अरित्र साहा और अरिंदम गांगुली के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को दोनों आरोपितों को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया। सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि दोनों आरोपित गिरोह के लिए फर्जी बैंक अकाउंट की व्यवस्था करते थे और उन्हीं अकाउंट के जरिए ठगी की रकम को ट्रांसफर किया जाता था। अदालत ने दोनों आरोपियों को 27 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in