Crime : कर्ज के खातिर धोखे से बेचनी चाही पत्नी की किडनी

पत्नी की किडनी बेचकर पति पूरे करना चाहता था अपने सपने
Crime : कर्ज के खातिर धोखे से बेचनी चाही पत्नी की किडनी
Published on: 

पूर्व मिदनापुर : युवक ने एक युवती से प्रेम विवाह किया, लेकिन अपने सपनों को साकार करने के लिए उसने अपनी पत्नी की किडनी बेचने की योजना बना ली। लेकिन इससे पहले कि उसकी योजना सफल होती, महिला ने अपने रिश्तेदारों को किडनी बेचने की बात बताई जिसके बाद पूरे मामले से पर्दा उठा। पुलिस ने महिला के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। महिला के पति के अलावा उसकी सास, ससुर और ननद भी शामिल हैं। अभियुक्त का नाम कार्तिक चक्रवर्ती बताया जाता है जो नंदकुमार का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार युवक कार्तिक चक्रवर्ती की मुलाकात तमलुक के एक नर्सिंग होम में बेतकुंडु निवासी एक युवती देवयानी सामंत से हुई। देवयानी, जो पेशे से पैथोलॉजिस्ट है, का कार्तिक का मिलना-जुलना होता रहा है। इसी बीच दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।

हाल ही में कार्तिक ने अपने पैथोलॉजी व्यवसाय को बढ़ाने के बहाने देवयानी के नाम पर एक स्वयं सहायता समूह से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का कर्ज लिया। कथित तौर पर कर्ज चुकाने के नाम पर उसने चालाकी से अपनी पत्नी को एक किडनी बेचने की बात मनवा ली और डरा-धमका कर उसे अस्पताल तक जाने के लिए भी राजी कर लिया।

कार्तिक ने दलाल के जरिए उसकी एक किडनी 11 लाख रुपये में बेचने की पूरी योजना बनाई और इसके लिए डेढ़ लाख रुपये एडवांस भी ले लिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार देवयानी का दावा है कि कोलकाता में एक डॉक्टर ने पहले उसकी शारीरिक जांच की जिसमें रक्त परीक्षण व अन्य जांच शामिल थे। इसके बाद कानूनी रूप से होने वाली कागजी कार्रवाई पूरी की गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in