मतगणना से पहले तृणमूल 'अलर्ट', जिलों में 'काउंटिंग ऑब्जर्वर' तैनात

कोलकाता उत्तर को संभालेंगे सुदीप बंद्योपाध्याय, विवेक गुप्त और स्वपन समाद्दार
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : मतगणना से पहले तृणमूल कांग्रेस ने राज्यभर में संगठनात्मक तैयारी और निगरानी को मजबूत करने के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं को 'काउंटिंग ऑब्जर्वर' के तहत अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को तैनात किया गया है, ताकि मतगणना प्रक्रिया के दौरान संगठन पूरी तरह सक्रिय और सतर्क रहे।

सूची के अनुसार दक्षिण 24 परगना की जिम्मेदारी अभिषेक बनर्जी को दी गई है, जबकि उत्तर 24 परगना में सौगत राय और पार्थ भौमिक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बारासात में रथीन घोष, कोलकाता उत्तर में सुदीप बंद्योपाध्याय, विवेक गुप्त, स्वपन समाद्दार और कुणाल घोष को जिम्मेदारी दी गई है। कोलकाता दक्षिण में अरूप विश्वास और फिरहाद हकीम को तैनात किया गया है।

हावड़ा में पुलक राय, अरूप राय, कैलाश मिश्रा और गौतम चक्रवर्ती को जिम्मेदारी दी गई है। हुगली में कल्याण बनर्जी, पूर्व बर्दवान में कीर्ति आजाद और रासबिहारी हलदार, पश्चिम बर्दवान में पार्थ डे और बाबुल सुप्रियो को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेदिनीपुर संगठनात्मक क्षेत्र में जून मालिया और देव, पूर्व मेदिनीपुर में सायनी घोष और रिजू दत्त, बांकुड़ा में सुशांत घोष, बिष्णुपुर में जीवन साहा तथा बीरभूम में शताब्दी राय समेत अन्य नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा मुर्शिदाबाद-जंगीपुर में आसिफ इकबाल, बहरमपुर में प्रतीक उर रहमान और सुखेंदुशेखर राय, मालदा में डोला सेन और नदीमुल हक, दक्षिण दिनाजपुर में जयप्रकाश मजुमदार, इस्लामपुर में शांतनु सेन, दार्जिलिंग समतल में गौतम देव तथा अलीपुरदुआर-जलपाईगुड़ी में समीरुल इस्लाम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दमदम-बैरकपुर की विशेष जिम्मेदारी राजीव कुमार को

राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार अब सक्रिय रूप से तृणमूल कांग्रेस की राजनीति में भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे राज्यसभा सांसद भी हैं। पार्टी ने उन्हें पहली बार एक अहम संगठनात्मक जिम्मेदारी देते हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन यानी सोमवार को 'काउंटिंग ऑब्जर्वर' नियुक्त किया है। तृणमूल कांग्रेस ने दमदम-बैरकपुर संगठनात्मक जिले में मतगणना की निगरानी का जिम्मा राजीव कुमार को सौंपा है। यह उनके राजनीतिक करियर में पार्टी की ओर से दिया गया पहला बड़ा संगठनात्मक दायित्व माना जा रहा है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in