पर्णश्री में सक्रिय चेन छिनताई गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

वृद्ध नागरिकों को टार्गेट कर लूटते थे सोने की चेन
पर्णश्री में सक्रिय चेन छिनताई गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Published on

कोलकाता : पर्णश्री थाना इलाके में सक्रिय छिनताईबाज गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम साग्निक साहा उर्फ बबाई, आयुष दत्ता और शेख अमीर रहमान हैं। अभियुक्तों के पास से लूट में इस्तेमाल दो बाइक और तीन सोने की चेन बरामद की गयी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार गत 18 अप्रैल को सायनी चंद्रा ने शिकायत दर्ज करायी थी कि पारुई कांचा रोड पर उसके 80 वर्षीय पिता के गले से बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन लूट ली थी। इसके अलावा 18 मई को सुमिता राय नामक महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसकी मां के गले से पद्दोपुकुर इलाके में सोने की चेन छीन ली गयी। दोनों ही मामलों के सामने आने के बाद पुलिस ने थाना इलाके के करीब 75 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। इलाके में लूट की पद्धति पर गंभीरतापूर्वक जांच करने के बाद पर्णश्री थाना ओसी सत्यप्रकाश उपाध्याय की देखरेख में 4 टीमें बनायी गयीं। सादा पोशाक के पुलिस कर्मियों की 4 टीमों को इलाके में तैनात किया गया। इस बीच 6 जून की रात पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोका। हालाकि बाइक सवार वहां से फरार हो गया। इस बीच एक बैग बरामद किया गया। पुलिस ने बाइक की नंबर प्लेट को ट्रेस कर साग्निक साहा को पकड़ा। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आयुष दत्ता और शेख अमीर रहमान को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर दो बाइक और लूटी गयी तीन सोने की चेन बरामद की गयी। अभियुक्तों को अदालत में पेश करने पर उन्हें 17 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in