महानगर में तापमान सप्ताहांत तक 19°C पहुंचने की संभावना

कोलकाता में दिन और रात का तापमान नॉर्मल से कम है, लेकिन ठंड अब विदा ले रही है।
temperature in the metropolis
फाइल फोटोफोटो स्रोत गूगल
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवादादाता

कोलकाता : महानगर में एक बार फिर धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आज, मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि दिन और रात का तापमान नॉर्मल से कम है, लेकिन ठंड अब विदा ले रही है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले गुरुवार से पारा धीरे-धीरे और बढ़ेगा। कोलकाता में न्यूनतम तापमान हफ़्ते के आखिर तक 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच जाएगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि साउथ बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बना है, लेकिन इसका बंगाल पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा।

उत्तर बंगाल के सभी जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। अगले दो दिनों तक उत्तर बंगाल के सभी जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों तक दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर और कूचबिहार जिलों में कोहरे में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

temperature in the metropolis
दिल्लीः क्या रील बनाने के चक्कर में नाबालिग लड़के ने स्कॉर्पियो से बाइक सवार को उड़ाया था?
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in