

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : 'जग-कल्याण परिवार' द्वारा वीआईपी रोड, बागुईहाटी स्थित रिदम द बिका बैंक्वेट (मेरिडियन बिल्डिंग) में आयोजित स्नेह-मिलन महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य अतिथि एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे।
दिव्य आयोजन
दोपहर 2:15 बजे श्रीमती शशि परसरामपुरिया के कर-कमलों द्वारा अखंड ज्योति प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। इसके बाद अलौकिक दरबार, छप्पन-भोग, भजन-अमृतवर्षा, नाट्य-नाटिका तथा भव्य आरती ने सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण वृंदावन शैली में राधा-कृष्ण रंग-फूलों की होली की मनोहारी प्रस्तुति रही, जिसने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।
सेवा एवं सम्मान
समाजसेवी श्री रामचन्द्र बड़जालिया के सौजन्य से हावड़ा के मनीष कुमार दासानी विद्यालय के बच्चों के बीच स्कूल-बैग एवं पाठ्य-सामग्री वितरण किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन-गायक—विजय सोनी, मनोज-अजीत, देवेंद्र बगड़ानी, अनिल लाला, रूपाली सरकार, विनोद सिंह, अनूश्री, विशाल राजगढ़िया, आकाश पोद्दार—ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर किया।
विशिष्ट उपस्थिति
श्री अमर कुमार भरतिया, श्री रतनलाल अग्रवाल (आर॰आर॰ अग्रवाल ज्वैलर्स), श्री सुशील कुमार चौधरी (अंतर्राष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन, पश्चिम बंगाल), श्री देवकीनंदन पोद्दार (सम्मानित), श्री प्रकाश चंदालिया (सम्पादक, राष्ट्रीय महानगर), श्री रामचन्द्र व हरीश बड़जालिया, श्री कपिल-संगीता अग्रवाल, श्री निर्मल फतेहपुरिया, श्री गोविंद अग्रवाल, श्री मोहनलाल जायसवाल (पुरुलिया), श्री नारायण टिबड़ेवाल, श्री विष्णु अग्रवाल (दुर्गापुर), श्री दिनेश खेमका सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
संचालन मंडल
अध्यक्ष विनोद खेतान, उपाध्यक्ष सुशील कुमार परसरामपुरिया तथा संयोजक-मंडल (गणेश शर्मा डोकवाल, पवन नाथानी, हरीश कुमार जैन, अंकित शर्मा, आकाश शर्मा, विनोद कुमार जोशी) के समन्वय से आयोजन सफल हुआ।
समापन
भव्य आरती एवं प्रसाद-वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 'जग-कल्याण' के श्री संजय अग्रवाल ने सभी आगंतुकों, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक-सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में प्रेम, एकता और सेवा-भाव को बढ़ावा दिया जाएगा।