राज्यपाल ने सॉल्टलेक स्टेडियम का दौरा कर घटनास्थल का किया निरीक्षण

राज्यपाल बोस ने मुख्य सचिव मनोज पंत और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।
राज्यपाल ने सॉल्टलेक स्टेडियम का दौरा कर घटनास्थल का किया निरीक्षण
Published on: 

कोलकाताः अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मची अफरा-तफरी के एक दिन बाद रविवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने स्टेडियम का दौरा कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि राज्यपाल बोस ने मुख्य सचिव मनोज पंत और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया।

मेस्सी से जुड़े एक कार्यक्रम में फैली अराजकता और भीड़ के उपद्रव के कुछ घंटों बाद शनिवार शाम को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को सॉल्ट लेक स्टेडियम में प्रवेश करने से ‘रोक दिया गया’ था। राज्यपाल जब वहां पहुंचे तो स्टेडियम के गेट बंद थे और लाइटें भी बंद थीं। राज्यपाल ने आरोप लगाया था कि यह कदम उनके प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया था और उन्होंने इस संबंध में विस्तृत स्पष्टीकरण की मांग की थी।

राज्यपाल ने सॉल्टलेक स्टेडियम का दौरा कर घटनास्थल का किया निरीक्षण
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदी समुदाय पर गोलीबारी, 12 लोगों की मौत

दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश

बोस ने सॉल्टलेक स्टेडियम में हुई घटना को "कोलकाता के खेल प्रेमियों के लिए एक काला दिन" करार दिया था। उन्होंने राज्य सरकार को कार्यक्रम के आयोजक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। राज्यपाल ने अराजकता के लिए आयोजकों को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया था। बोस ने इस घटना के लिए मुख्यमंत्री और पुलिस को भी दोषी ठहराया था।

इससे पहले, मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान सॉल्टलेक स्टेडियम में मची अफरा-तफरी की घटना जांच के लिए रविवार को जांच समिति के सदस्य घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए स्टेडियम पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष कुमार रे की अध्यक्षता में गठित समिति के सदस्य इस घटना की जांच करेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in