बकरीद पर अब एक दिन की छुट्टी

शुभेंदु अधिकारी सरकार का अहम फैसला
Nabanna
Nabanna
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद नयी भाजपा सरकार ने कार्यसंस्कृति को लेकर बड़ा संकेत दिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टी में बदलाव करते हुए केवल एक दिन यानी 28 मई को अवकाश देने का फैसला किया है।

राजनीतिक हलकों में इसे “छुट्टियों की संस्कृति” से बाहर निकलने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, पिछले करीब 15 वर्षों से राज्य में बकरीद के अवसर पर दो दिन की सरकारी छुट्टी दी जाती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने भी इस वर्ष के सरकारी कैलेंडर में 26 और 27 मई को अवकाश घोषित किया था लेकिन शनिवार को नवान्न की ओर से जारी नयी अधिसूचना में कहा गया कि अब 28 मई, गुरुवार को केवल एक दिन की छुट्टी रहेगी।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है, इसलिए वास्तविक पर्व की तिथि के अनुसार अवकाश तय किया गया है। बता दे कि त्योहारों की छुट्टियों को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं।

आम लोगों की शिकायत थी कि लगातार अवकाश के कारण सरकारी कामकाज और जरूरी सेवाएं प्रभावित होती हैं। माना जा रहा है कि नयी भाजपा सरकार राज्य प्रशासन को अधिक सक्रिय और जवाबदेह बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in