नारूला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कार्यक्रम में पहुंचे सनी देओल

फिल्मी सफर के साझा किए अनुभव
Kolkata
सनी देओल कोलकाता में
Published on

कोलकाता : नारूला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NiT) के नए सत्र 2026-27 का इंडक्शन कार्यक्रम ‘स्वागतम 2026’ धनो धान्यो ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अभिनेता सनी देओल समेत शिक्षा, सिनेमा, चिकित्सा, आध्यात्मिकता और उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

सनी देओल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने फिल्मी सफर के अनुभव साझा किए और उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन तथा निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘बटवारा 1947’ के बारे में भी छात्रों से चर्चा की।

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पॉल, फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कुणाल सरकार, MAKAUT के कुलपति प्रो. तपस चक्रवर्ती, बेलूर मठ के स्वामी वेदातितानंद जी महाराज समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

JIS ग्रुप के प्रबंध निदेशक सरदार तरनजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा और परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्रों के व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और चरित्र निर्माण की प्रक्रिया भी है। कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को नई सोच, नवाचार, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in