राज्य सरकार ने सीमा सुरक्षा परियोजनाओं हेतु भूमि आवंटन को दी मंजूरी

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में दी गई मंजूरी
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता: राज्य में सीमा सुरक्षा परियोजना के तहत राज्य की बीजेपी सरकार लगातार केंद्रीय सुरक्षा बल को भूमि आवंटित कर रही है। सूत्रों के अनुसार, नॉर्थ बंगाल में आईटीबीपी को 100 एकड़ जमीन देने पर फैसला लिया गया है। इसके अलावा, नदिया और दक्षिण दिनाजपुर में बीएसएफ को भी भूमि प्रदान की जाएगी। गुरुवार को विधानसभा में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस निर्णय को मंजूरी दी गई है। सीमा पर कंटीले तार लगाने और बॉर्डर आउट पोस्ट बनाने के लिए यह भूमि दी जा रही है।उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार शुरू से ही सीमा सुरक्षा के लिए बीएसएफ को भूमि उपलब्ध कराती रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in