सॉल्टलेक में युवती से गैंगरेप, स्पा मालिक गिरफ्तार

घटना के बाद से फरार हैं दो अभियुक्त   
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

विधाननगर : सॉल्टलेक में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक स्पा मालिक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पहले बारासात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में अदालत के निर्देश पर मामला पहले बागुईआटी थाने भेजा गया और फिर विधाननगर थाने ने जांच अपने हाथ में ली।

क्या है पूरा मामला

आरोप है कि इसी साल 13 फरवरी की रात करीब 8 बजे सॉल्टलेक इलाके के खालपार की एक सुनसान गली में युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शिकायत के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित शिबेंद्र सेन और उसके दो दोस्तों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर बारासात थाने में मामला दर्ज हुआ था। कोर्ट के आदेश के बाद केस बागुईआटी थाने में ट्रांसफर हुआ। चूंकि घटनास्थल बिधाननगर थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए अब बिधाननगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विधाननगर पुलिस ने मुख्य आरोपित स्पा मालिक शिबेंद्र सेन को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपितों को भी पकड़ लिया जाएगा। पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है और बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की गहन जांच चल रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in