शुभेंदु ने तृणमूल पर लगाया भाजपा के दीवार लेखन मिटाने का आरोप

कहा - पश्चिम बंगाल की धरती पर भाजपा को इन तरीकों से रोका नहीं जा सकता
शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी
Published on


कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर भाजपा के प्रचार अभियान को बाधित करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के दीवार लेखन (वॉल राइटिंग) को सुनियोजित तरीके से मिटाया जा रहा है। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में एक व्यक्ति दीवार पर बने भाजपा के चुनाव चिह्न को मिटाते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, सन्मार्ग इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। अपनी पोस्ट में शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि दक्षिण कोलकाता के बेहला पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 122 में बूथ संख्या 156 और 157 में भाजपा के कम से कम 10 दीवार लेखन को मिटाया गया है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताते हुए निंदनीय और शर्मनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की धरती पर भाजपा को इन तरीकों से रोका नहीं जा सकता। दीवारों से लेखन मिटाया जा सकता है, लेकिन लोगों के मन से भाजपा की विचारधारा और समर्थन को नहीं हटाया जा सकता। शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि जनता हर अन्याय का जवाब देगी, सड़कों पर भी और लोकतांत्रिक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करके भी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में आतंक की राजनीति चल रही है और इसे ज्यादा दिन तक चलने नहीं दिया जाएगा।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in