भाजपा टिकट की दौड़ में रिंकू मजूमदार, पार्टी कार्यालय में जमा किया बायोडाटा

दिलीप घोष ने कहा - मैं MLA और MP बना, वह भी बनना चाहती हैं
दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार
दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार
Published on

कोलकाता : भाजपा नेता दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, रिंकू मजूमदार ने 31 जनवरी को भाजपा कार्यालय में अपना बायोडाटा जमा किया है। उन्हाेंने मेदिनीपुर, बीजपुर और न्यूटाउन इन तीन सीटों में से किसी एक से टिकट की दावेदारी पेश की है। अपने बायोडाटा की शुरुआत में रिंकू मजूमदार ने खुद को जमीनी स्तर पर सक्रिय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता बताया है। उन्होंने संगठन और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अपने कार्यों का भी विस्तार से उल्लेख किया है। साथ ही वर्तमान में उनकी भूमिका और पूर्व गतिविधियों की जानकारी भी दस्तावेज में दी गई है। चुनाव से पहले उनके इस कदम को लेकर पार्टी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। गुरुवार को इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि मेरी पत्नी पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता हैं, मुझसे भी पुरानी। मैं MLA और MP बना, वह भी बनना चाहती हैं। हजारों कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया है। कोई भी कर सकता है। अंतिम फैसला पार्टी ही करेगी कि किसे और कहां से उम्मीदवार बनाया जाए। वहीं रिंकू मजूमदार ने अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि स्पष्ट करते हुए कहा कि वह कोई बाहरी कार्यकर्ता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मेरा राजनीतिक सफर भाजपा से शुरू हुआ था और वहीं समाप्त होगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in