केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री ने आईसीएआर-निनफेट का दौरा किया

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आईसीएआर निनफेट कोलकाता का दौरा करते हुए, साथ में हैं  डॉ. डी.बी. शाक्यवार
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आईसीएआर निनफेट कोलकाता का दौरा करते हुए, साथ में हैं डॉ. डी.बी. शाक्यवार
Published on

कोलकाता : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने रविवार को आईसीएआर-निनफेट, कोलकाता का दौरा कर संस्थान की गतिविधियों और प्रौद्योगिकी प्रगति की समीक्षा की। मंत्री ने क्षेत्र में संचालित कृषि अनुसंधान, विस्तार गतिविधियों तथा किसान-केंद्रित तकनीकों की प्रगति का जायजा लिया। आईसीएआर-निनफेट, कोलकाता पहुंचने पर मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जूट एवं संबद्ध रेशों के लिए एआई आधारित अगली पीढ़ी के फाइबर ग्रेडिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। संस्थान द्वारा जूट खरीद केंद्रों की परिचालन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चार-रीड एआई-सक्षम फाइबर ग्रेडिंग प्रणाली विकसित की गई है। मंत्री ने संस्थान द्वारा विकसित तकनीकों और विभिन्न गतिविधियों की सराहना की तथा दूरदराज के गांवों में संस्थान की गतिविधियों का और अधिक विस्तार करने पर बल दिया। आगे मंत्री ने आईसीएआर निनफेट के कार्यों की खूब सराहना किये। संस्थान के निदेशक डॉ. डी.बी. शाक्यवार ने प्राकृतिक रेशों से संबंधित विकसित तकनीकों एवं उनके महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. डी. बी शाक्यवार ने यह भी जानकारी दी कि संस्थान परिसर में शीघ्र ही एक नए अनुसंधान भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। आगे कहा कि संस्थान हमेशा विकास कार्य के लिए तत्पर है। कार्यक्रम का समापन एडीजी (प्रोसेस इंजीनियरिंग) डॉ. के. नरसैया ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in